बचपन में कागज की नांव हम चलाते थे।
काग़द की रंगींन पतंगे हम उँची उड़ाते थे।।
काग़द के पोस्टर हरओर बड़े बड़े नज़र आते थे।
काग़द के रंग बिरंगे फूलों से दीवार हम सजाते थे।।
किताब कॉपी का तो अब भी जमाना जारी है।
आई फोन पर अब तो अंगुली चलाने की बारी है।।
ई बुक एक टी. बी. लैपटॉप में जब सब समा जाए।
भारी बस्ता डिजिटलीकरण में कहीं गुम हो ना जाए।।
©पुष्पा निर्मल_✍️
बेतिया, बिहार
हमें विश्वास है कि हमारे रचनाकार स्वरचित रचनाएँ ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे प्रिय रचनाकार व पाठक यह दावा भी करते है कि उनके द्वारा भेजी रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को काग़द देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे।