मोहब्बत / पूनम सिंह

पाकीज़ा सी मोहब्बत
होती अज़ान सी
ख़ुदा की नेकपरस्ती
लगती ईमान सी
गंगा-यमुना के तहज़ीब सी
गीता कुरान सी
राधा-कृष्ण के प्रेम सी
मीरा के मुस्कान सी
एक रूह का रूह से
जन्नत मिसाल की
आज भी अमर है
मोहब्बतें हिन्दुस्तान की।

© पूनम सिंह

Leave a Reply