चहुँ दिशि छाया प्रेम बसंती,
देखो कैसा अल्हड़ माह आया
अली री! मधुमास आया…।
मन मयूर नाचे घन वन में
पीत सरसों फूले खेतन में
कलियों में है रतनार छाया
अली री! मधुमास आया…।
मंजुल मंजरी लदी अमराई
गुंजित भ्रमर करें शहनाई
ज्यों प्रियतम पयाम आया
अली री! मधुमास आया…।
हर्षित युगल करें रति क्रीड़ा
कहीं विरहिणी का उपास आया
अली री! मधुमास आया…।
©पूनम सिंह(प्र.अ)
हमें विश्वास है कि हमारे रचनाकार स्वरचित रचनाएँ ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे प्रिय रचनाकार व पाठक यह दावा भी करते है कि उनके द्वारा भेजी रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को काग़द देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे।