भाईचारा / पूनम सिंह

नहीं चाहिए शूल हमें तो फूल चाहिए।
नफ़रत की दीवारें चकनाचूर चाहिए।।

बहुत हो गया जाति मज़हब
बहुत हो गया करनी करतब
हो विकास की उन्नति राहें
स्थिति अनुकूल चाहिए।

बना रहे यह भाईचारा
अपना मुल्क है सबसे न्यारा
सीप से ज्यों निकले मोती
वह कोहिनूर चाहिए।

वसुधैव कुटुंबकम की
हो अपनी पहचान नयी
मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे में
पहुँच सके पैग़ाम सही
भारत माँ की सब संतान
यह ग़ुरूर चाहिए।

©पूनम सिंह

हमें विश्वास है कि हमारे रचनाकार स्वरचित रचनाएँ ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे प्रिय रचनाकार व पाठक यह दावा भी करते है कि उनके द्वारा भेजी रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को काग़द देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे।