कांटे नहीं फूल तैयार करो / सिया

“ना कर उम्मीद रेत में फूल खिलाने की,
बंजर जमीं में फूल खिला नहीं करते।।
छोड़ जाते है जो अकेले रोने को,
फिर से वापिस वो “दिलदार”, मिला नहीं करते।

हो जाती है दोस्तों में भी, कभी कभी कहा-सुनी,
पकड़ कर किसी भी कड़वी बात को,
आंखों को आंसुओं से भिगोया नहीं करते।
एक दोस्त ही तो होते है सच्चे हमसफर,
सच्ची दोस्ती को कभी भी खोया नहीं करते।

बात-बात पर इस जहां में रुलाता है ज़माना,
जिन्हें होता है विश्वास खुद पर,
वो बातों से दूसरों की, खुद को तोड़ा नहीं करते।
मिले कोई साथी प्यारा सा तो बहुत अच्छा है,
नहीं तो अकेले में भी जिंदगी जीना, छोडा नहीं करते।

जिन्हें निभाना होता है साथ, वो निभाते है हर हाल में,
वो अकेले में रोने के लिए छोड़ा नही करते।
सुनाते नहीं है वो बड़ी-बड़ी बातें,
करते है वादा, तो निभा कर दिखाते है,
करने को रुसवा, वो दिल को तोड़ा नहीं करते।

पूछ लेते है हाल-ए-जज्बात, वो तब भी,
वयस्त होने का वो बिखेड़ा नहीं करते।
बोल देते है वो प्यार के मीठे दो बोल,
जिन्हें सुनकर ही मन को सकूं मिल जाए,
बेकरार दिल को वो, बे-करार छोड़ा नहीं करते।।
सजाते है वो राहों में फूल,
कांटों से जख्मों को उकेरा नहीं करते,
“वो कांटे नहीं करते है फूल तैयार”,
फिजाओं में खुशबू वो बिखेरा है करते।

दर्द में हो साथी तो उसकी दवा बनते है,
जख्मों को दिलबर के, वो उखेड़ा नहीं करते।
दिल-ओ-जान लुटाते है वो दिलबर पर,
रोशनाए जिंदगी में वो अंधेरा नहीं करते।
दिल का रिश्ता निभाते है रूह से वो,
ऐसे दोस्त से, ऐ मेरे दोस्त, “रिश्ता” तोड़ा नहीं करते।।
ऐसे दोस्त को, ऐ मेरे दोस्त, छोड़ा नहीं करते”।।

©सिया

हमें विश्वास है कि हमारे रचनाकार स्वरचित रचनाएँ ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे प्रिय रचनाकार व पाठक यह दावा भी करते है कि उनके द्वारा भेजी रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को काग़द देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे।