शुक्रिया करती हूँ अदा ऐ जिंदगी तेरा,
मिला जन्म मुझे नारी के रुप में,
ममता का सागर तूने मुझमें भर दिया,
हूँ आधार मैं जिंदगी की मैं नहीं तो सृष्टि नहीं,
घर की लक्ष्मी तूने मुझे बना दिया ।
शुक्रिया अदा करती हूँ ऐ जिंदगी तेरा,
रंगों को तूने मेरे अंदर समेट दिया,
होती है चमन में खुशबु मेरे महकने से,
है हर पूजा अधूरी मेरे न बैठने से,
गृहलक्ष्मी गृहशोभा का मुझको नाम दिया,
दी सहनशीलता क्षमा करने वाला मुझको बना दिया।
शुक्रिया अदा करती हूँ ऐ जिंदगी तेरा ,
तूने मुझे इतना प्यारा परिवार दिया,
दो बच्चों से आंगन को मेरे भर दिया,
एक प्यारा सा हमसफर दिया,
शुक्रिया अदा माँ पिता का भी,
मुझे जीवन में लाने का निर्णय किया।
©श्वेता दूहन देशवाल
हमें विश्वास है कि हमारे रचनाकार स्वरचित रचनाएँ ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे प्रिय रचनाकार व पाठक यह दावा भी करते है कि उनके द्वारा भेजी रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को काग़द देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे।