नजरिया है देखने का तेरा, जैसा तू देखेगा वैसा ही पायेगा,
जैसी होगी दृष्टि तेरी, वैसी ही इस सृष्टि को पाएगा।
बहुत है प्यार यहां पे और बहुत अंधकार भी,
जैसा भी तू लेना चाहे, वैसा ही ले पाएगा।
जैसी होगी दृष्टि…………
नफरतों की भीड़ भी, है यहां लगी हुई,
प्यार के पुष्पों की सेज भी है सजी हुई,
सोचना है तुमने ये, क्या तुझे मिल पाएगा।
जैसी होगी दृष्टि……………..
प्रकृति भी हर समय यहां पर आनंद है बिखेर रही,
सुंदरता के चारों ओर लुभावने नजारे है लुटा रही,
देखना है तुझको वो, जो तू देखना चाहेगा।
जैसी होगी दृष्टि.…………………..
बहती हुई हवा यहां पर गीत प्यार के गा रही,
फूलों की प्यारी सी खुशबू, इस जग को महका रही,
बदबू के भी ढेर है यहां पे, जो तू देखने जाएगा।
जैसी होगी दृष्टि तेरी…………………
पीहू-पीहू करे पपीहा, कोयल बोले प्यार की बोली,
चांद और चकोर रात को, बन जाते है हमजोली,
कुत्ते भौंकते रातों को भी, सुन पाएगा।
जैसी होगी दृष्टि तेरी………………….
100% सच है ये कि मिलेगा तुझे वो ही,
जिस चीज पर तो ध्यान लगाएगा,
जो भी तू मन से पाना चाहेगा,
अच्छा या बुरा जो भी तेरा दिल चाहेगा,
इसलिए कुछ ऐसा सोच कि छू ले आसमां की बुलंदियों को,
फिर तुझे महान बनने से कोई भी न रोक पाएगा।
जैसी होगी दृष्टि तेरी…………….
नजरिया है देखने का तेरा, जैसा तू देखेगा वैसा ही पायेगा,
जैसी होगी दृष्टि तेरी वैसी ही इस सृष्टि को पाएगा”
©Siya…
जालंधर (पंजाब)
हमें विश्वास है कि हमारे रचनाकार स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे प्रिय रचनाकार व पाठक यह दावा भी करते है कि उनके द्वारा भेजी रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को काग़द देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें