लिख दे इतिहास लोगों को जोड़, कहना मान तू हिम है माही।
क्या गलत क्या सही, तेरे देखने का नजरिया कैसा है राही।
बदलती तस्वीर दुनिया फिर भी गोल है तू कर मन चाही।
क्या कहूँ तुझे तू है राह, मै उस पर चलने वाला राही।
अरे मानस दुर्बल समय है, लूट सके तो लूट वा वा वाही।
स्वार्थ छोड़ काम देख, मची है दुनिया में तबाही।
‘अग्यार’ लिख रहा तबाही, अरे मानस दिख रही जुबाही।
क्या कहना सही गलत का, मची है अफरा तफरी राही।
© अग्यार’बिश्नोई’
राजस्थान
हमें विश्वास है कि हमारे रचनाकार स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे प्रिय रचनाकार व पाठक यह दावा भी करते है कि उनके द्वारा भेजी रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को काग़द देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें