एक मजदूर की आस / भावना

जाने कितने मौसम बदल गए,
जाने कितने नेता बदल गए,
पर मजदूरी करने वाले जहां खड़े थे अरसे से, आज भी वहीं खड़े रह गए।

मजदूरों के बच्चे भी इंगलिश मीडियम स्कूल में जाएंगे,
पढ़ -लिखकर अच्छे पदों पर नौकरी पाएंगे,
ये ख्वाब उनकी आंखों में यूं ही सजे रह गए,
ये मजदूर जहां खड़े थे,आज भी वहीं खड़े रह गए।

एक रोज ये भी अपने लिए पक्का घर -मकान बनाएंगे,
एक दिन एक अच्छा रोजगार पाएंगे,
ये जुमले थे, जुमले बन कर रह गए ,
ये मजदूर जहां खड़े थे,आज भी वहीं खड़े रह गए।

कभी कोई इनका भी दर्द समझेगा,
शायद तरक्की की राह पर ले जाने को कोई इनका हाथ थामेगा,
ये आस के अश्रु थे, जो इनके शरीर से मेहनत का पसीना बन कर बह गए,
ये मजदूर जहां खड़े थे, आज भी वही खड़े रह गए।

©भावना

हमें विश्वास है कि हमारे रचनाकार स्वरचित रचनाएँ ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे प्रिय रचनाकार व पाठक यह दावा भी करते है कि उनके द्वारा भेजी रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को काग़द देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे।