ठहरा आदमी भी एक सफ़र में रवाना है /कुमार अविनाश केसर

चले आओ, तुम्हें मंज़र, जहाँ का, हम दिखाते हैं।
सनम! दस्तूर, तुमको इस जहाँ का हम दिखाते हैं।

यहाँ हर दिल में खंजर है, यहाँ हर दिल में काँटा है।
यहाँ मजबूरियों में दिन को, आँखों रात काटा है।

साँसें चल रही हैं, पर यहाँ जीवन के लाले हैं।
कि हाथों में पड़ी जंजीर, मुँह पे, यार! ताले हैं।

कथनी और करनी में, फरक इतना यहाँ पर है,
जहाँ में दीख रहा कुछ और, होता कुछ यहाँ पर है।

यहाँ हर चेहरे के बाद एक चेहरा बेगाना है,
ठहरा आदमी भी एक सफ़र में ही रवाना है।

©कुमार अविनाश केसर
मुजफ्फरपुर, बिहार

हमें विश्वास है कि हमारे रचनाकार स्वरचित रचनाएँ ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे प्रिय रचनाकार व पाठक यह दावा भी करते है कि उनके द्वारा भेजी रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को काग़द देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे।