ना तरसाओ / सैमी

कि ना तरसाओ अब कान्हा
हमें भी अपने शहर बुला लो ना

नहीं घूमने हमें वो पहाड़ों के बीच वो झीलों में
वो बरसाने को गलियों में राधे राधे सुना दो ना
बस भी करो कन्हैया मेरे
हमें भी अपने शहर बुला लो ना

ना जाने क्यों लोग बर्फ देखने नैनीताल मनाली जा रहे हैं
कोई समझाओ उन्हें सुकून है बांके बिहारी में कान्हा को प्यार से बुलाओ ना
कि अब मत तरसाओ नंदलाला
हमें भी अपने शहर बुला लो ना

©Sammy
U.P.

हमें विश्वास है कि हमारे रचनाकार स्वरचित रचनाएँ ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे प्रिय रचनाकार व पाठक यह दावा भी करते है कि उनके द्वारा भेजी रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को काग़द देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे।